गूगल का नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला वर्जन एंड्राइड ओ (Android O)
आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गया है, एंड्राइड ओ (Android O) 21 अगस्त यानि
पूर्ण सू्र्यग्रहण (Full Solar Eclipse) को लॉन्च किया गया है, तो एंड्राइड
ओ (Android O) में क्या-क्या खूबियां हैं और एंड्राइड ओ (Android O) के
कुछ रोचक तथ्य आईये जानते हैं -
सूर्च ग्रहण का ही दिन क्यों ?
सबसे पहले जानते हैं एंड्राइड ओ (Android O) को 21 अगस्त 2017 को लांच करने
के पीछे का कारण, को 21 अगस्त 2017 को साल का पहला पूर्ण सू्र्यग्रहण
(Full Solar Eclipse) था। यह ग्रहण अमेरिकी महाद्वीप में दिखाई दिया था।
अमेरिका में 1918 के बाद 21 अगस्त 2017 को पूर्ण सू्र्यग्रहण (Full Solar
Eclipse) दिखाई दिया था, इसी वजह से एंड्राइड ओ (Android O) को इस
ऐतिहासिक प्राकृतिक घटना के लॉन्च किया गया
एंड्राइड ओ (Android O) ही क्यों ?
एंड्राइड मोबाइल फोन की दुनिया का सबसे तेजी से प्रगति करता आपरेटिंग सिस्टम है। जिसे गूगल द्वारा 2009 में मोबाइल फोन और टेबलेट के लिये बनाया था। यह पूरी तरह से नि शुल्क है और यदि आप चाहें तो इसे यहॉ क्लिक कर डाउनलोड कर
सकते हैं। गूगल द्वारा अब इसके 7 वर्जन लॉच किये गये हैं, जिसमें सबसे नया
है एंड्रॉयड 7.0 नूगट इसके अलावा इससे पहले एंड्रॉयड 6.0 मार्शमेलो, 5.0
लॉलीपॉप, 4.4 किटकैट, जैलीबीन 4.3, आइसक्रीम सैन्डविच, हनीकाम्ब, जिन्जर
ब्रैड, फ्रोयो एंड्रॉइड 2.1 इकलेयर, डोनट, कपकेक एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम लॉच हो चुके हैं।
एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम अपने दिलचस्प नामों की वजह से भी लोकप्रिय है। यह सभी वर्जन खाने वाली चीजों के नाम पर रखे गये हैं। इसी
क्रम में एंड्राइड ओ भी है, एंड्राइड ओ (Android O) 8.0 का नाम रखा गया है
ओरियो बिस्कुट (Oreo Biscuit) नाम पर, ओरियो बिस्कुट (Oreo Biscuit)
अमेरिका का 100 साल पुराना बिस्कुट है जो अब भारत में भी काफी लाेकप्रिय है
- A - वर्जन 1.0 एंड्राइड अल्फा
- B - वर्जन 1.1 एंड्राइड बीटा
- C - वर्जन 1.5 एंड्राइड कपकेक
- D - वर्जन1.6 एंड्राइड डोनट
- E - वर्जन 2.0 – 2.1 एंड्राइड इकलेयर
- F - वर्जन 2.2 – 2.2.3 एंड्राइड फ्रोयो
- G - वर्जन 2.3 – 2.3.7 - एंड्राइड जिन्जर ब्रैड
- H - वर्जन 3.0 – 3.2.6 - एंड्राइड हनीकाम्ब
- I - वर्जन 4.0 – 4.0.4 - एंड्राइड आइसक्रीम सैन्डविच
- J - वर्जन 4.1 – 4.3.1 - एंड्राइड जैलीबीन
- K - वर्जन 4.4 – 4.4.4 - एंड्राइड किटकैट
- L - वर्जन 5.0 – 5.1.1 - एंड्राइड लॉलीपॉप
- M - वर्जन 6.0 – 6.0.1 - एंड्राइड मार्शमेलो
- N - वर्जन 7.0 – 7.1.2 - एंड्राइड नूगट
- O - वर्जन - 8.0 - एंड्राइड ओरियो