वैसे तो Google के सभी Android ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम खाने वाली वस्तुओं से शुरू होते हैं, लेकिन Internet
की दुनिया से जुडा एक और नाम महत्वपूर्ण नाम है जो खाने की चीज से जुडा
है और वह है कुकी (cookies), कुकी (cookies) बहुत ही सूक्ष्म लेकिन बडी की
काम की चीज होती है। तो आईये जानते हैं क्या होती है यह कुकी (cookies)।
कैसे काम करती है कुकी
जैसा कि हमने आपको बताया कि आपका Browser कुकी को छोटी-छोटी Text फाइलों के रूप में सेव कर लेता है, यह Text फाइल सदेंश के रूप में हर बार आपके वेव सर्वर को भेजा जाता है, जब आप इन्टरनेट पर कोई साइट खोलते हैं या सीधे शब्दों पेज रिक्वेस्ट करते है। कुकी का प्रयोग वेब सर्वर्स द्वारा डाटा की पहचान करने में किया जाता है।
गूगल (Google) भी आप तक पहुॅचने में कुकी का प्रयोग करता है, गूगल एडसेंस (Google AdSense) पर आप जो एड देखते हैं वह आपकी जानकारी और पंसद के हिसाब से ही दिखाये जाते हैं। गूगल एडसेंस (Google AdSense) आपकी कुकी द्वारा इकठ़ठी की गयी जानकारी के आधार पर ही आपको एड दिखाता है।